लखनऊ । UP Board Exam Date Sheet 2022 । यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है । बोर्ड की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार , दोनों कक्षाओं ( 10वीं, 12वीं ) के लिए बोर्ड परीक्षा 24 मार्च, 2022 से शुरू होगी । बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा की डेटशीट जारी की है । ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से अपनी परीक्षाओं की तारीखों के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं । बोर्ड द्वारा जारी विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 20 अप्रैल, 2022 को समाप्त होंगी ।
विदित हो कि इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए 51 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है । लगभग 27.83 लाख छात्रों ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है , जबकि 23.91 लाख छात्रों ने 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है ।
कुछ अहम बातें
-24 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी हाईस्कूल की परीक्षाएं,
-24 मार्च से 12 अप्रैल तक होंगी इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
-हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्य दिवस और इंटर की परीक्षा 15 कार्य दिवस में होगी पूरी
-यूपी बोर्ड ने कुल 8373 परीक्षा केंद्र बनाए हैं
-परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के साथ वायस रिकार्डर लगाये गए हैं ।
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल
हिन्दी - 24 मार्च 2022
गृह विज्ञान - 26 मार्च 2022
पेंटिंग आर्ट - 28 मार्च 2022
कम्प्यूटर - 30 मार्च 2022
अंग्रेजी - 1 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान - 4 अप्रैल 2022
विज्ञान - 6 अप्रैल 2022
संस्कृत - 8 अप्रैल 2022
गणित - 11 अप्रैल 2022
यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2022 टाइम-टेबल
हिन्दी - 24 मार्च 2022
भूगोल - 26 मार्च 2022
गृह विज्ञान- 28 मार्च 2022
पेंटिंग आर्ट - 30 मार्च 2022
अर्थशास्त्र - 1 अप्रैल 2022
कंप्यूटर - 4 अप्रैल 2022
अंग्रेजी - 6 अप्रैल 2022
रसायन विज्ञान / इतिहास - 8 अप्रैल 2022
शारीरिक शिक्षा - 11 अप्रैल 2022
गणित / बॉयोलॉजी - 13 अप्रैल 2022
भौतिक विज्ञान - 15 अप्रैल 2022
सामाजिक विज्ञान - 18 अप्रैल 2022
संस्कृत - 19 अप्रैल 2022
नागरिक शास्त्र - 20 अप्रैल 2022